विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: खाई में गिरी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत; दो घायल

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 24 Dec 2022 08:14 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 24 Dec 2022 09:35 AM (GMT+05:30)

तमिलनाडु के थेनी जिले में एक कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। ये हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। इस खबर से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

तमिलनाडु: थेनी में 40 फीट गहरी खाई में गिरी कार
तमिलनाडु: थेनी में 40 फीट गहरी खाई में गिरी कार

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी है।

सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

कलेक्टर ने बताया कि हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। तभी, उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा।

मृतकों में नाबालिग लड़का भी शामिल

बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ये दुर्घटना हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:

विशेषज्ञों का मानना, भारत में चीन जैसे हालात नहीं बनेंगे, लेकिन मास्क और जांच के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

Fact Check: वायरल तस्वीर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नहीं, दुष्प्रचार की मंशा से एडिटेड तस्वीर की जा रही वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।