विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार कर रही सरकार, राजनाथ सिंह के घर मंत्रिसमूह की बैठक; इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 18 Jul 2025 11:30 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले एक रणनीति बैठक ...और पढ़ें

मानसून सत्र की तैयारी के लिए राजनाथ के घर मंत्रिसमूह की बैठक (फाइल फोटो)
मानसून सत्र की तैयारी के लिए राजनाथ के घर मंत्रिसमूह की बैठक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सदन में मतदाता सूची और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की संभावना
  2. रक्षा मंत्री ने बाद में शीर्ष रक्षा अधिकारियों से एक अलग बैठक की

 पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले एक रणनीति बैठक आयोजित की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और किरेन रिजीजू समेत प्रमुख केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जिसमें विपक्ष के बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामा करने की प्रबल आशंका है।

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के रुख को लेकर रणनीति बनाई

रविवार को होने वाली पारंपरिक सभी दलों की बैठक के मद्देनजर, मंत्रियों के समूह ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों, जैसे बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (एसआइआर), पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के रुख को लेकर रणनीति बनाई है। बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह संसद सत्र से संबंधित था।

 राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा बैठक में रहे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, गृह मंत्री शाह, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और संसदीय मामलों के मंत्री रिजीजू भी इस रणनीतिक सत्र का हिस्सा थे। उनके मंत्री सहयोगी पीयूष गोयल और जी. किशन रेड्डी भी इस बैठक में शामिल हुए।

बिहार में मतदाता सूची को लेकर मचेगा हंगामा

विपक्ष बिहार में मतदाता सूची (एसआइआर) का विशेष गहन संशोधन और आपरेशन ¨सदूर जैसे मुद्दों पर संसद में बहस की मांग कर रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि एसआइआर का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है, जिसे अन्य राज्यों में लागू किए जाने की संभावना है।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच ''सीजफायर'' में मध्यस्थता के दावे का भी उपयोग मोदी सरकार पर हमला करने के लिए किया है।

ट्रंप का मुद्दा भी संसद में उठ सकता है

भारत सरकार ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया, लेकिन विपक्ष बहस की मांग कर रहा है और इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को एक बड़ी सफलता बताया है, जिसने पाकिस्तान में आतंकी स्थलों और सैन्य सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचाया है।

भाजपा और उसके बिहार सहयोगियों ने चुनावी राज्य में एसआइआर का समर्थन यह कहते हुए किया है कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल योग्य लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करें।

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर एक बयान दे सकते हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह आमतौर पर सभी दलों की बैठक की अध्यक्षता करते हैं। संसद का सत्र 21 अगस्त को समाप्त होगा। ¨सह ने बाद में शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक की, जिसमें संकेत मिले हैं कि वह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर एक बयान दे सकते हैं।