Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Condom से लेकर Handcuffs तक... New Year Eve पर लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया?

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 01:37 PM (IST)

    इंस्टेंट डिलीवरी एप्स ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है। घर बैठे सामान मंगवाने का सुकून अब जिंदगी का हिस्सा बन गया है। साल 2024 की अंतिम शाम भी लोगों ने डिलीवरी एप्स से जमकर ऑर्डर किए। इसमें कंडोम अंगूर बर्फ के पैकेट और भुजिया टॉप डिमांडिंग प्रोडक्ट में शामिल रहे। इंस्टेंट डिलीवरी कंपनियों में सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं।

    Hero Image
    चिप्स, कोक और नमकीन के ढेरों ऑर्डर किए गए (फोटो: Pexels)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 10 मिनट में डिलीवरी वाली क्रांति ने भारत के पूरे किचन सिस्टम को बदलकर रख दिया है। अब सामान खत्म होने की टेंशन लोगों ने छोड़ दी है। मार्केट जाने की बजाय लोग घर पर ही सामान मंगवाने को तवज्जो देने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2024 की अंतिम शाम पर लोगों ने इन डिलीवरी एप्स से काफी कुछ ऑर्डर किया, जिसमें कंडोम से लेकर अंगूर तक शामिल है। स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकइट, बिग बास्केट और दूसरी कंपनियों ने इससे जुड़े कुछ डाटा भी शेयर किए हैं।

    आलू भुजिया की दीवानगी

    नये साल की शाम पर होने वाली पार्टी में कोई कमी न हो, इसके लिए चिप्स, कोक और नमकीन के ढेरों ऑर्डर दिए। इसकी जानकारी खुद ब्लिंकइट के को-फाउंडर अलबिंदर ढिंडसा ने शेयर की।

    उन्होंने बताया कि इस दिन 2.3 लाख पैकेट आलू भुजिया के डिलीवर किए गए। वही आइस क्यूब के 6834 पैकेट डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने लोगों के घर पहुंचाए। ये आंकड़े 31 दिसंबर की रात 8 बजे तक के हैं।

    चॉकलेट फ्लेवर कंडोम की मांग

    • अलबिंदर ने यह भी बताया कि उनके एप पर इस दिन कंडोम के भी कई ऑर्डर आए। इसमें से 39 फीसदी सेल केवल चॉकलेट फ्लेवर कंडोम की थी। वहीं 31 फीसदी सेल स्ट्रॉबेरी फ्लेवर और 19 फीसदी बबलगम फ्लेवर वाले कंडोम की थी।
    • वहीं साल के अंतिम दिन लोगों ने अंगूर की भी खूब डिमांड दी। अलबिंदर ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह सुबह से अब तक का सबसे हाई डिमांडिंग प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि आखिर लोगों को अंतिम दिन अंगूर की जरूरत क्यों पड़ रही है।
    • अंगूर की ज्यादा डिमांड की वजह सोशल मीडिया यूजर्स ने बताई। लोगों ने कहा कि न्यू ईयर इवनिंग पर 12 अंगूर खाकर कोई विश मांगना सदियों पुरानी प्रथा है।

    हैंडकफ्स में बढ़ी दिलचस्पी

    वहीं स्विगी इंस्टामार्ट ने भी इस दिन से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किएष। इसके मुताबिक न्यू ईयर इवनिंग पर शाम साढ़े 7 बजे हर मिनट 853 चिप्स के ऑर्डर आ रहे थे। वहीं लोगों ने इस दिन ब्लाइंडफोल्ड्स और हैंडकफ्स भी खूब ऑर्डर किए।

    स्विगी इंस्टामार्ट के को-फाउंडर ने बताया कि शाम 7:41 बजे एक मिनट में 119 किलो आइस क्यूब ऑर्डर किए गए। यह इस शाम का सबसे बड़ा ऑर्डर था।

    मॉकटेल और सोडा की खूब बिक्री

    बिग बास्केट के मुताबिक, उनके प्लेटफॉर्म पर नॉन एल्कोहॉलिक ड्रिंक की बिक्री 552 फीसदी बढ़ गई। वहीं डिस्पोजेबल कप और प्लेट की बिक्री में 325 फीसदी का उछाल आया। वहीं मॉकटेल और सोडा की सेल भी 200 फीसदी बढ़ गई है।