विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो', GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वीडियो गेम GTA 6 खेलते हुए मोदी सरकार की नोटबंदी पर तंज कसा। उन्होंने इसे 'बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी' बताया और अभिव्यक्ति की आजादी पर भी चिंता व्यक्त की।

शशि थरूर ने नोटबंदी पर GTA 6 से तुलना की। (फोटो- स्क्रीनग्रैब @ShashiTharoorOfficial)

शशि थरूर ने नोटबंदी पर GTA 6 से तुलना की। (फोटो- स्क्रीनग्रैब @ShashiTharoorOfficial)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर तंज कसा। उन्होंने इसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुए वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' (GTA 6) से करते हुए इसे 'बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी' (ग्रैंड थेफ्ट) करार दिया।

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में थरूर इस गेम को खेलते हुए और इसके नाम पर मजाक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अंग्रेजी भाषा में 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' का कोई मतलब ही नहीं बनता। 'ग्रैंड थेफ्ट' (बड़ी चोरी) तो ठीक है, लेकिन 'ऑटो' का क्या मतलब? मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेला है।'

GTA के बहाने मोदी सरकार पर कसा तंज 

थरूर ने आगे कहा, 'नहीं, मैं बस जिंदा रहने की कोशिश कर रहा हूं। क्या चल रहा है? आप सब यह नया खेल गेम रहे हैं।इसके बाद थरूर ने गेम के पिछले वर्जन और आज के वर्जन के बीच के 13 सालों के अंतर की तुलना उन बदलावों से की, जो भारत ने इसी दौरान देखि है।

उन्होंने कहा, 'भारत में ये 13 साल काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं, है ना? और कई मायनों में हम देख रहे हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी कम हो गई है; लोग कुछ भी ऐसा कहने से डरते हैं जिस पर सरकार को आपत्ति हो सकती है।'

हमने 1000-500 के नोटों बेकार होते देखा

नोटबंदी पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा, 'हमने अपने 1000 और 500 रुपये के नोटों को बेकार होते देखा है। इन 13 सालों में हमने इस देश में कई बड़ी और चौंकाने वाली घटनाएं देखी हैं।'

पहले ही दिन GTA 6 से 3.79 बिलियन की कमाई

वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉकस्टार गेम्स के 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' (GTA 6) ने इतिहास में सबसे बड़े एंटरटेनमेंट लॉन्च का नया रिकॉर्ड बनाया है। प्री-ऑर्डर और पहले दिन की बिक्री से इसने 3.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी, टेक-टू इंटरैक्टिव ने कहा कि बिक्री के ये आंकड़े किसी भी माध्यम पर मनोरंजन के लिए एक नया रिकॉर्ड हैं और इन्होंने GTA 6 को इतिहास का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट लॉन्च बना दिया है।

GTA 6 ने इन फिल्मों के भी तोड़े रिकॉर्ड

गेम के पहले दिन के प्रदर्शन ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस कमाई को पीछे छोड़ दिया है। सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 2026 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की जो उस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

'वैरायटी' के अनुसार, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से कुछ अधिक की कमाई की है। GTA 6 की पहले दिन की बिक्री जेम्स कैमरून की पिछली दो 'अवतार' फिल्मों 'द वे ऑफ वॉटर' और 'फायर एंड ऐश' की कुल बॉक्स-ऑफिस कमाई के बराबर रही।

यह भी पढ़ें- 44 साल पुराना बंगाली गाना बना GTA 6 का 'एंथम', वीडियो गेम में धमाल मचा रहा है डिस्को सॉन्ग

यह भी पढ़ें- GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।