विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, दिल्ली से मुंबई तक आज क्या है तेल का भाव?

Published: Fri, 27 Mar 2026 11:39 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Mar 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

मध्य पूर्व में जारी जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी घटाई गई

  2. निजी कंपनियों ने दाम बढ़ाए, सरकारी रेट स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। तेल की कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जबकि डीजल पर 10 से घटाकर शून्य कर दी गई है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ती में आई बाधा के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। होमुर्ज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं।

पेट्रोल पंप पर भारी भीड़

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रहीं हैं। इस बीच नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं।

petrol pump (4)

एक ओर जहां नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं, तो वहीं सरकारी तेल कंपनियों के रेट स्थिर रहने से पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल है। एक दिन पहले, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

कहां कितनी पेट्रोल की कीमतें?

अगर बात करें पेट्रोल के कीमतों की तो बीते दिनों पेट्रोल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की उच्चतम कीमत हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सबसे कम 94.30 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़ में है।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 11.16.01

कहां कितनी डीजल की कीमतें?

भारत में शुक्रवार, 27 मार्च को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय लिया था। डीजल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में उच्चतम कीमत 95.70 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सबसे कम चंडीगढ़ में 82.45 रुपये प्रति लीटर है।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 11.16.02

यह भी पढ़ें- Fuel Tax Cut: पेट्रोल-डीजल की कीमतें ना बढ़ेंगी ना घटेंगी, सरकार के इस फैसले से कम होगा तेल कंपनियों का घाटा

यह भी पढ़ें- लखनऊ में पेट्रोल पंपों के बाहर आज भी लग रहीं कतारें, पुलिस की निगरानी में मिल रहा तेल