विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में पेट्रोल पंपों के बाहर आज भी लग रहीं कतारें, पुलिस की निगरानी में मिल रहा तेल

Published: Fri, 27 Mar 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के कारण शुक्रवार को भी पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। ...और पढ़ें

HighLights

  1. अफवाहों के कारण लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें।

  2. प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन दिया, पुलिस तैनात।

  3. अधिकारियों ने लोगों से जरूरत अनुसार ईंधन खरीदने की अपील।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अफवाहों के कारण शुक्रवार को भी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर सुबह से ही कतारें लगी नजर आ रही है। कई पंप पर अत्यधिक भीड़ के कारण नोकझोक की भी खबरें हैं। पंपों पर कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस भी लगा दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि स्टॉक में कोई कमी नहीं है लेकिन लोग अफवाहों के चलते भंडारण कर रहे हैं, जिसके कारण किल्लत हो रही है। इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख संजय भंडारी का कहना है कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है। सभी पंपों पर आपूर्ति जारी है और कहीं पर भी कोई समस्या नहीं है इसलिए लोगों से अपील है कि वह अपनी जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल लें ताकि किसी तरह की समस्या ना आए।

गुरुवार रात को भी लोग पेट्रोल लेने के लिए खड़े रहे। गोमती नगर हज़रतगंज, महानगर गोमतीनगर सीतापुर रोड कानपुर रोड और दूसरे प्रमुख इलाकों में भी पंपों पर वाहन की लंबी कतार हैं। लखनऊ पेट्रोल डीलर्स संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पंपों पर स्टॉक आ रहा है लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण स्थिति बेकाबू हो रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम युवा उद्यमी योजना में क्यों पास नहीं हो रहा लोन? सामने आई बड़ी वजह, इन बैंकों में अटक रही फाइल

उन्होंने भी लोगों से जरूरत के अनुसार, ही तेल ख़रीदने की अपील की है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुने ग्राहक आ रहे हैं जिसके चलते स्थिति बेकाबू हो रही है। देर रात जिलाधिकारी जी विशाख ने भी कई पंप का निरीक्षण किया।