Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Foreign Funds: देश के 13,520 एनजीओ को मिले भर-भर कर विदेशी फंड, दो वर्षों में 55,742 करोड़ की मदद

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM (IST)

    वित्तीय वर्ष 2019 से 2021 के बीच देश के 13520 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी योगदान में 55742 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। विदेशी योगदान स्वीकार करने के लिए एनजीओ को विदेशी अंशदान विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) 2010 के तहत पंजीकरण कराना होता है। सरकार ने बताया कि पिछले दो वर्षों 2021 व 2022 में एफसीआरए 2010 के तहत कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए थे।

    Hero Image
    13,520 एनजीओ को 55,742 करोड़ की विदेशी मदद मिली। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2019 से 2021 के बीच देश के 13,520 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी योगदान में 55,742 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। विदेशी योगदान स्वीकार करने के लिए एनजीओ को विदेशी अंशदान विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) 2010 के तहत पंजीकरण कराना होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल में कितने आवेदन मिले?

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि गत दो वर्षों 2021 व 2022 में एफसीआरए, 2010 के तहत कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से 14 दिसंबर 2023 तक 722 को मंजूरी और 225 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।

    यह भी पढ़ेंः विदेशों से चंदा पाने वाली NGOs के लिए सख्त हुए नियम, अब देनी होगी चल-अचल संपत्ति की जानकारी

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आवेदनों को एफसीआरए 2010 के प्रविधानों के तहत बनाए गए नियमों के तहत पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने पर निरस्त किया गया। देश के रिकार्ड में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्जगत नवंबर तक विदेशी मूल के अपराधियों का राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीओएफओ) में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्ज हैं।

    एनडीओएफओ की क्यों हुई स्थापना?

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीओएफओ की स्थापना का उद्देश्य विदेशी मूल के अपराधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करना है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एनडीओएफओ ई-प्रिजन (राष्ट्रीय जेल सूचना पोर्टल) पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रखे गए डाटा का प्रयोग करता है।

    यह भी पढ़ेंः अब सोशल स्टॉक एक्सचेंज से पैसे जुटाएंगे आधा दर्जन एनजीओ, आईपीओ के जरिए उठा सकते हैं 50 लाख तक की पूंजी