Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व‌र्ल्ड फूड इवेंट के जरिए भारत को सर्वश्रेष्ठ दिखाने में जुटी सरकार, 2017 में लॉन्च हुआ था पहला संस्करण

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 18 May 2023 09:45 PM (IST)

    खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने नवंबर में प्रस्तावित व‌र्ल्ड फूड इंडिया-2023 कार्यक्रम के लिए अन्य मंत्रालयों और विभागों से सुझाव मांगे हैं। इसे तीन से पांच नवंबर के बीच मेगा फूड इवेंट के रूप में नई दिल्ली में मनाया जाना है। फोटो- PIB_India

    Hero Image
    व‌र्ल्ड फूड इवेंट के जरिए भारत को सर्वश्रेष्ठ दिखाने में जुटी सरकार। फोटो- @PIB_India।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने नवंबर में प्रस्तावित व‌र्ल्ड फूड इंडिया-2023 कार्यक्रम के लिए अन्य मंत्रालयों और विभागों से सुझाव मांगे हैं। इसे तीन से पांच नवंबर के बीच मेगा फूड इवेंट के रूप में नई दिल्ली में मनाया जाना है। इसका उद्देश्य विश्व को समृद्ध भारतीय खाद्य संस्कृति से परिचित कराना एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2017 में लॉन्च हुआ था पहला संस्करण

    मालूम हो कि यह व‌र्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण होगा, जिसका उद्देश्य वर्तमान वर्ष को बाजरा वर्ष के रूप में मनाना भी है। पहला संस्करण 2017 में लांच किया गया था। केंद्र सरकार इसके जरिए भारत को सर्वश्रेष्ठ दिखाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है।

    इन्वेस्ट इंडिया और फिक्की को समन्वय करने का दिया गया निर्देश

    मंत्रालय की सचिव अनीता प्रवीण की अध्यक्षता में गुरुवार को इस समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की सफलता के लिए अब तक की तैयारियों पर विमर्श किया गया। सभी केंद्रीय मंत्रालयों से अनुरोध किया गया कि वे व‌र्ल्ड फूड इंडिया के प्रस्तावित सत्रों पर सुझाव साझा करें एवं कार्यक्रम की गतिविधियों में भाग लें। साथ ही जागरूकता निर्माण में मंत्रालय का समर्थन करें। निवेश सुविधा प्रकोष्ठ (इन्वेस्ट इंडिया) और इवेंट पार्टनर (फिक्की) को इसके लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

    भारत को सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए काम कर सकता है व‌र्ल्ड फूड इंडिया

    सरकार का मानना है कि व‌र्ल्ड फूड इंडिया ऐसे मंच के रूप में काम कर सकता है जो भारत को सर्वश्रेष्ठ दिखाए और विश्व भर के व्यवसायियों के साथ सहयोग करे। केंद्र की नजर में खाद्य उद्योग उच्चस्तरीय, उच्च मुनाफा एवं उच्च विकास वाला क्षेत्र है। यह कृषि उत्पादों में मूल्य जोड़कर तथा फसलों, फलों, सब्जियों के विविधीकरण को प्रोत्साहित करके भारत में कृषि को प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित कर सकता है।