Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Trends 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा पढ़ी गई अनंत अंबानी की खबरें, जानिए लोगों ने और क्या किया सर्च

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 10:23 AM (IST)

    गूगल ने इस साल की ट्रेडिंग की-वर्ड्स की लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के अंत से पहले जारी गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी की खबरें सबसे ज्यादा पढ़ी गईं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 और अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव की भी खबरें सर्च की गईं। स्पोर्ट्स ईवेंट में आईपीएल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। वहीं विनेश फोगाट के बारे में लोगों ने खूब पढ़ा।

    Hero Image
    इसी साल हुई थी अनंत अंबानी की शादी (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल देश में लोकसभा चुनाव से लेकर उद्योगपति अनंत अंबानी की शादी जैसे कई प्रमुख इवेंट्स हुए। गूगल पर भी लोगों ने इन खबरों को पढ़ने में दिलचस्पी दिखाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल हर साल के अंत से पहले उन टॉपिक की लिस्ट जारी करता है, जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया हो। इस साल भी गूगल ट्रेंड्स की लिस्ट जारी की गई है। खबरों में अनंत अंबानी का जलवा इस साल बरकरार रहा।

    अनंत अंबानी की खबरें हुई सर्च

    गूगल ट्रेंड्स 2024 के मुताबिक, न्यूज सेक्शन में गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा अनंत अंबानी की खबरें पढ़ी गईं। इसके अलावा 2024 में हुए लोकसभा चुनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी खबरें भी खूब पढ़ी गईं। वहीं मौसम की खबरों के बारे में भी गूगल पर काफी सर्च किया गया।

    फिल्मों में स्त्री 2 टॉप पर

    गूगल पर ओवरऑल सर्च में टॉप 5 ट्रेंडिंग की-वर्ड्स आईपीएल, टी20 वर्ल्ड कप, भारतीय जनता पार्टी, लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 और ओलंपिक 2024 रहे। फिल्मों की बात करें, तो स्त्री 2, कल्कि, 12वीं फेल, लापता लेडीज और हनु-मान टॉप 5 की-वर्ड रहे।

    नादानियां गाना सबसे ज्यादा सुना गया

    शो में हीरामंडी, मिर्जापुर, लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17 और पंचायत टॉप की-वर्ड्स बने। इस साल नादानियां गाना गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उसके बाद अनुव जैन का गाना हुस्न, इलुमिनाटी, तमिल गाना कातची सेरा और ये तूने क्या किया टॉप 5 में शामिल रहा।

    विनेश फोगाट पर भी हुआ सर्च

    गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा महिला पहलवान विनेश फोगाट को सर्च किया गया। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा नेता चिराग पासवान, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नेता पवन कल्याण के बारे में लोगों ने सर्च किया।

    स्पोर्ट्स में आईपीएल का जलवा

    स्पोर्ट्स इवेंट में हर बार की तरह आईपीएल का जलवा बरकरार रहा। फिर टी20 वर्ल्ड कप, ओलपिंक 2024, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग को सर्च किया गया। लोगों ने All Eyes of Rafah का मतलब सबसे ज्यादा सर्च किया। अकाय और सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी सर्च किया गया।