Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Google: दुर्भावनापूर्ण संचालन को लेकर गूगल ने 7500 यूट्यूब चैनल किए बंद, स्पैम कंटेंट कर रहे थे पोस्ट

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 11:48 PM (IST)

    गूगल ने एक जांच के बाद दुर्भावनापूर्ण संचालन से संबंधित 7500 से अधिक यूट्यूब चैनल को अपनी साइट से हटा दिया है। इनमें 6285 चैनल और 52 ब्लाग्स केवल चीन से जुड़े थे। ये चैनल और ब्लागर स्पैम कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। फाइल फोटो।

    Hero Image
    दुर्भावनापूर्ण संचालन को लेकर गूगल ने 7500 यूट्यूब चैनल किए बंद, स्पैम कंटेंट कर रहे थे पोस्ट।

    नई दिल्ली, आईएएनएस। गूगल ने एक जांच के बाद दुर्भावनापूर्ण संचालन से संबंधित 7500 से अधिक यूट्यूब चैनल को अपनी साइट से हटा दिया है। इनमें 6285 चैनल और 52 ब्लाग्स केवल चीन से जुड़े थे। ये चैनल और ब्लागर चीनी भाषा में संगीत, मनोरंजन और जीवन शैली से जुड़े अधिकांशत: स्पैम कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। इनमें कुछ सामग्री अंग्रेजी और चीनी भाषा में अपलोड की गई थीं, जो अमेरिका और चीन की विदेश नीति से संबंधित थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ने कई चैनलों को हटाया

    गूगल ने 40 ऐसे चैनलों को भी हटा दिया है, जिनपर ईरान की सरकार के समर्थन और प्रदर्शनकारियों की आलोचना की जा रही थी। इन पर ये सामग्री पारसी, अंग्रेजी, हिंदी और ऊर्दू में मौजूद थीं। टीम ने अजरबैजानी भाषा में सामग्री साझा करने वाले 1,088 यूट्यूब चैनलों को समाप्त कर दिया है। ये चैनल अजरबैजान के समर्थक और अर्मेनिया के आलोचक थे।

    गूगल ने पोलेंड से जुड़े दो डोमेन पर भी लगाया प्रतिबंध

    गूगल ने पोलेंड से जुड़े दो डोमेन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इनपर रूस के समर्थन में सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी, जिनके माध्यम से अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ दुर्भावना फैलाई जा रही थी। गूगल की ओर से कहा गया कि उन्हें इनके संबंध में मांडिएंट की ओर से सूचना मिली थी। यह गूगल क्लाउड का हिस्सा है। गूगल ने रूस की इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से जुड़े 87 चैनल को भी बंद कर दिया है।