Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ने लॉन्च किया 'टॉक टू बुक्स', एक वाक्य का 10 हजार किताबों में मिलेगा जवाब

    By Arti YadavEdited By:
    Updated: Mon, 16 Apr 2018 01:42 PM (IST)

    टॉक टू बुक्स उसके जवाब को 10 हजार किताबों में खोजेगा और उसे संबंधित सभी वाक्य आपके सामने होंगे।

    गूगल ने लॉन्च किया 'टॉक टू बुक्स', एक वाक्य का 10 हजार किताबों में मिलेगा जवाब

    नई दिल्ली, (एजेंसी)। गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम 'टॉक टू बुक्स' दिया गया है। इसकी मदद से आप मशीन से काफी कुछ सीख सकते हैं। इस मशीन की सहायता से आप दुनियाभर की किताबें पढ़ सकते हैं। अगर आपको किसी चीज के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो बस आपको उसे संबंधित एक वाक्य लिखना होगा। टॉक टू बुक्स उसके जवाब को 10 हजार किताबों में खोजेगा और उसे संबंधित सभी वाक्य आपके सामने होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल रिसर्च के इंजीनियरिंग के निदेशक और उत्पाद प्रबंधक ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि टॉक्स टू बुक पूरी तरह वाक्यों की मदद से किताबों को एक्सपलोर करने का तरीका है। इसके लिए आपको बस एक वाक्य लिखना होगा। इसके लिए टॉपिक या लेखक की जरूरत नहीं होगी। सिमेंटिस एक शब्द एसोसिएशन गेम है जिसे मशीन लर्निंग द्वारा संचालित किया गया है, जहां आप दिए गए प्रोम्पट से जुड़े शब्दों को टाइप करते हैं। हमने इससे पहले यूनिवर्सल सेंटेन्स इनकोडर को भी प्रकाशित किया है, जो इन उदाहरणों के लिए अधिक विस्तार से समझने में मदद करेगा।

    टॉक टू बुक्स के साथ हम पुस्तकें तलाशने का एक नया तरीका प्रदान करते हैं। आप एक वाक्य या एक प्रश्न पूछते हैं, और उपकरण उस वाक्य को किताबों में खोजता है। इस टूल का कीवर्ड मिलान पर कोई निर्भरता नहीं है। यह एक तरह से किताबों से बात करने जैसा है। यह आपको सवालों का जवाब देता है। आपको बताएगा कि किन किताबों में आपका जवाब मिलेगा। आपको यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि क्या आप उन्हें पढ़ने में रुचि रखते हैं या नहीं।

    उन्होंने आगे कहा कि ध्यान रखें कि टॉक टू बुक्स को अभी लॉन्च किया गया है और इसे समय के साथ परिष्कृत किया जाएगा। यदि आप अंतर्निहित कोड के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या अपने स्वयं के ऐप्स में इस प्रणाली को लागू करना चाहते हैं, तो आप डेवलपर्स पेज पर जा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner