जानिए, दो हाथों पर टिके वियतनाम के इस गोल्डन ब्रिज की खूबियां, दंग रह जाएंगे आप
वियतनाम के इस मशहूर पुल को गोल्डन ब्रिज कहते हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह काऊ वांग ब्रिज के नाम से भी मशहूर है।
डानांग [ जागरण स्पेशल ]। वियतनाम का प्राकृतिक सौंदर्य सदा ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते हैं। इन सबके बीच यहां एक मानव निर्मित ब्रिज अपनी खास शैली और विलक्षणता के चलते पयर्टकों के लिए जिज्ञासा और कौतुहलता का केंद्र बन गया है। पर्यटकों की विजिट लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर है।
जी हां, वियतनाम के इस मशहूर पुल को गोल्डन ब्रिज कहते हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह काऊ वांग ब्रिज के नाम से भी मशहूर है। इस पुल की खूबी यह है कि पूरा ब्रिज दो बनावटी हाथों पर टिका हुआ है। इसे देखना रोमांचकारी है। यह ब्रिज वियतनाम के वास्तुकला व शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है। यह दो बनावटी हाथों पर टिका हुआ है, जिससे इसे देखना रोमांचकारी हो जाता है।
यह ब्रिज डा नांग्स बाना हिल्स के ऊपर निर्मित है। इसकी खूबी यह है कि इतनी ऊंचाई पर निर्मित होने के बावजूद यह केवल दो हाथों के सहारे टिका है। समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पुल का नजारा हैरान करने वाला है। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो एक सड़क सीधे आसमान से नीचे की ओर आ रही है और उसे दो हाथों ने थामा हुआ है। गोल्डन ब्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसके दोनों ओर लोबेलिया क्राइसेंथेमम प्रजाति के फूल लगाए गए हैं। रंग-बिरंगे फूलों से इसका आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है।
जून में खुला है यह ब्रिज
आम जनता के लिए यह ब्रिज जून में ही खोला गया है। कुछ माह में ही यह ब्रिज पर्यटकों की विजिट लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। इसके बाद वियतनाम का ड्रेगन ब्रिज लोगों की लिस्ट में घूमने के लिए आता है। इतनी जल्दी फेमस टूरिस्ट प्लेज़ बनने के पीछे का कारण वे दो हाथ हैं जो इस पुल को थामे हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।