Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं 'मटका क्वीन' जया छेड़ा? जिसे गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंबलिंग से जुड़े हैं तार

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Fri, 02 May 2025 10:22 AM (IST)

    गोवा में गैंबलिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने कई जगहों पर रेड मारी। इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिस लिस्ट में मटका क्वीन जया छेड़ा का नाम भी शामिल है। जया छेड़ा को पहले ही पति के मर्डर के इल्जाम में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। पुलिस ने जया छेड़ा के अलावा मटका के कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    गोवा में क्राइम ब्रांच ने गैंबलिंग के ठिकानों पर की छापेमारी। फाइल फोटो

    पणजी, पीटीआई। गोवा की राजधानी पणजी समेत कई इलाकों में पुलिस ने बड़े जुआ कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गोवा की कई जगहों पर छापामारी की। इस छापेमारी में 'मटका क्वीन' जया छेड़ा का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा के पणजी में शुक्रवार की रात कई जगहों पर पुलिस ने धावा बोल दिया। इस दौरा

    PM Modi: आज केरल में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, आंध्र प्रदेश के दौरे पर भी जाएंगेन 'मटका क्वीन' जया छेड़ा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर उगला जहर, पहलगाम हमले के बाद सिख सैनिकों से कहा- 'युद्ध से दूर रहे, नहीं तो...'

    12 लोगों को किया गिरफ्तार

    गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने पणजी, मापुसा, पोरवोरिम, मडगांव, वास्को, पोंडा, मंड्रेम और पेनरेम समेत कई जगहों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 शिकायतें दर्ज करते हुए 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

    पुलिस की रडार पर 'मटका' के कई लोग

    पुलिस की FIR में कई 'मटका' (सट्टेबाजी और लॉटरी का खेल) संचालकों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों की पहचान चंदुभाई ठक्कर, अलियास डीसूजा, गणेश्याम भाई और जया छेड़ा के रूप में हुई है।

    क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार,

    'मटका' की मुख्य ब्रांच मुंबई से चलती थी, जिसे जया छेड़ा ऑपरेट करती थीं। इसके अलावा चंदुभाई ठक्कर और गणेश्याम भाई गुजरात के डीलर्स थे, तो अहमदाबाद में 'मटका' की शाखा ऑपरेट कर रहे थे।

    कौन हैं जया छेड़ा?

    बता दें कि 'मटका' की नींव कल्याणजी भगत ने रखी थी। सट्टेबाजी की दुनिया में यह एक जाना-माना नाम था। वहीं भगत के बाद उनके बेटे सुरेश भगत ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया। हालांकि, 2008 में सुरेश की एक कार हादसे में मौत हो गई। जांच में पता चला कि सुरेश की मौत के पीछे उनकी पत्नी जया छेड़ा का हाथ था। उन्होंने 'मटका' पर कब्जा करने के लिए पति की हत्या की साजिश रची थी।

    'मटका क्वीन' जया छेड़ा। फाइल फोटो

    कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

    सुरेश हत्याकांड में पुलिस ने जया छेड़ा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। अदालत ने जया छेड़ा को उम्रकैद की सजा सुना दी। मगर, जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण 2018 में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 2022 में भी जया का नाम गैंबलिंग में सामने आया था।

    यह भी पढ़ें- PM Modi: आज केरल में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, आंध्र प्रदेश के दौरे पर भी जाएंगे