पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने वाली पहली महिला IFS बनेंगी गीतिका श्रीवास्तव, UP से है लिंक
Geetika Srivastava पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission in Islamabad) में राजनयिक गीतिका श्रीवास्तव (Geetika Srivastava) प्रभारी के पद पर होंगी। 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के इंडो-पैसिफिक डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गीतिका सुरेश कुमार का स्थान लेंगी जिनके नयी दिल्ली लौटने की संभावना है।

नई दिल्ली, एजेंसी। Indian High Commission in Islamabad: गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नयी प्रभारी होंगी। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। यह जानकारी इस बारे में जानकारी रखने वालों ने सोमवार को दी।
गीतिका श्रीवास्तव सुरेश कुमार का स्थान लेंगी, जिनके नयी दिल्ली लौटने की संभावना है।
कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव
भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
अगस्त 2019 में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था, जिसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है।
मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि उम्मीद है कि गीतिका श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।