Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव पर मंदिर को देना चाहते हैं नया लुक तो यहां से देखें आसान डेकोरेशन आइडियाज

    Ganesh Chaturthi 2022 यूं तो त्योहारों में पूरा बाजार ही सजावटी सामानों से पटा रहता है लेकिन अपने हाथों की सजावट की बात ही अलग है। अगर आप भी गणेश पूजा पर मंदिर और घर की सजावट करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज लाएं हैं-

    By Aditi ChoudharyEdited By: Updated: Sat, 27 Aug 2022 02:29 PM (IST)
    Hero Image
    गणेशोत्सव पर मंदिर को देना चाहते हैं नया लुक तो यहां से देखें आसान डेकोरेशन आइडियाज

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देश भर में मनाए जाने वाले पर्व गणेश जन्मोत्सव (Ganesh Chaturthi) को महज कुछ दिन ही शेष हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष को आती है। इस साल 31 अगस्त से 9 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेश चतुर्थी पर लोग अपने-अपने घरों में गणेश जी की सुंदर प्रतिमाएं खरीद कर लाते हैं और पूरे रीति-रिवाज के साथ बप्पा की अराधना करते हैं। कई लोग भगवान गणेश की मूर्ति अपने हाथों से भी बनाते हैं। मगर पूजा के साथ पूजा स्थल और घर की साज सजावट भी जरूरी है। 

    यूं तो त्योहारों के समय पूरा बाजार ही सजावट के सामानों से पटा रहता है, लेकिन अपने हाथों से की गई सजावट की अलग ही बात होती है। अगर आप भी गणेश उत्सव पर अपने हाथों से मंदिर और घर की सजावट करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आएं हैं।

    दियों से करें घर को रौशन

    हिंदू धर्म में दियों का खास महत्व है। दिये का ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। गणेश उत्सव पर आप दिये या कैंडल से घर की सजावट कर सकते हैं। यह पर्व त्योहारों की रौनक बढ़ा देता है। दियों को ऊँ या फिर शुभ लाभ के आकार में भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने रखने से भी काफी सुंदर लगता है।

    मंदिर के सामने रंगोली बनाकर भी आप दिया सजा सकते हैं। पूजा रूम के सामने और घर के मुख्य द्वार पर दिया रखना बेहद शुभ माना जाता है।

    फूलों से तैयार करें सुंदर लुक

    पर्व त्योहारों की बात हो तो फूलों का जिक्र जरूरी होता है। रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से पूजा की शोभा बढ़ जाती है। बाजार में त्योहारों के समय अलग अलग किस्म के फूल मिलते हैं। इन फूलों से आप गणेश की प्रतिमा और मंदिर को सुंदर लुक दे सकते हैं। आप चाहें को पूजा रूम को गेंदे की फूलों की लड़ियों से भी सजा सकते हैं।

    अगर आपके पर्याप्त मात्रा में फूल उपलब्ध नहीं है, तो आर्टिफिशियल फूलों से भी डेटोरेशन कर सकते हैं। बाजार में नकली फूलों की कई वैरायटी मिलती है। कीमत के मामले में भी ये असली फूलों से सस्ते होते हैं।

    रंग बिरंगे कागजों से सजाएं बैकग्रांउड

    रंग बिरंगे कागज का डेकोरेशन दिखने में जितना सुंदर लगता है, इसे बनाना भी इतना ही आसान होता है। किसी भी स्टेशनरी दुकान पर आपको ये कागज आसानी से मिल जाते हैं। ये पर्यावरण फ्रेंडली भी होते हैं। कलरफुल पेपर्स की कटिंग करके आप पूजा स्थल का बैकग्राउंड सजा सकते हैं। इसपर मिरर वर्क या फूलों की सजावट भी काफी अच्छी लगती है।