विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि बनने वाले इमैनुएल मैक्रों हुए इन नेताओं में शुमार, अब तक फ्रांस के इतने नेता बने हैं राजकीय मेहमान

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 27 Jan 2024 12:17 AM (IST)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बने। यह छठी बार है जब ...और पढ़ें

फ्रांस का कोई नेता छठी बार बना गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि। फोटोः पीटीआई।
फ्रांस का कोई नेता छठी बार बना गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि। फोटोः पीटीआई।

HighLights

  1. फ्रांस का कोई नेता छठी बार बना गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि
  2. इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को दिया तोहफा

पीटीआई, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बने। यह छठी बार है जब फ्रांस का कोई नेता भारत में गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि बना। कर्तव्य पथ पर परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 30 सदस्यीय बैंड ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा फ्रांस के दो राफेल विमानों और एक एयरबस ए-330 बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान भी परेड का हिस्सा बना।

फ्रांस के सशस्त्र बलों ने दूसरी बार लिया हिस्सा

बाद में मैक्रों ने एक्स पर अपने देश की सैन्य टुकड़ी के मार्च का वीडियो पोस्ट करके लिखा, 'फ्रांस के लिए बड़ा सम्मान, धन्यवाद भारत।' यह दूसरी बार है जब फ्रांस के सशस्त्र बलों ने भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। इसके पहले वर्ष 2016 में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने भारत की इस भव्य परेड में हिस्सा लिया था और ऐसा करने वाली पहली विदेशी सैन्य टुकड़ी बन गई थी।

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: दिल्ली की इस जगह पर हुई थी पहले गणतंत्र दिवस की परेड, बेहद रोचक है इतिहास

फ्रांस में पढ़ने वाले छात्रों को मैक्रों ने दिया तोहफा

गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बने इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को दोहराया कि 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इमैनुएल मैक्रों ने इसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य बताते हुए कहा कि भारत और फ्रांस अभी भविष्य में एक साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ मिलकर इसे हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा की प्रक्रिया आसान किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Republic Day: नारी शक्ति, सैन्य पराक्रम के साथ सांस्कृतिक वैभव की छटाओं से गुलजार हुआ कर्तव्य पथ, धरती से आसमां तक दिखा भारत का लोहा