PM मोदी के दोस्त मैक्रों ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा, अगले सात साल में 30 हजार छात्रों का स्वागत करेगा फ्रांस
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को दोहराया कि 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान किया जाएगा।
आईएएनएस, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को दोहराया कि 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वीजा प्रक्रिया आसान करने पर जोर
इमैनुएल मैक्रों ने इसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य बताते हुए कहा कि भारत और फ्रांस अभी भविष्य में एक साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ मिलकर इसे हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा की प्रक्रिया आसान किया जाएगा।
उन्होंने फ्रेंच भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि हम फ्रेंच सीखने के लिए नए केंद्रों के साथ अलायंस फ्रैंचाइज़ का नेटवर्क विकसित कर रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय कक्षाएं बना रहे हैं, जो उन छात्रों को हमारे विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अनुमति देगी, जो जरूरी नहीं कि फ्रेंच बोलते हों। उन्होंने कहा कि फ्रांस में कई बेहतर रैंकिंग वाले विश्वविद्यालय मौजूद हैं।
भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने का मौका
इससे पहले पिछले साल 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान मैक्रों ने 2025 तक 20,000 भारतीय छात्रों का स्वागत करने और 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस का दरवाजा खोलने की बात कही थी।
बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने इसके अलावा भी भारत को लेकर कई घोषणाएं की हैं। खासकर रक्षा क्षेत्र में उन्होंने भारत के साथ कदम बढ़ाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।