Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूडान ह‍िंसा के बीच फ्रांस ने बढ़ाया मदद का हाथ, भारतीय नागर‍िक सह‍ित 28 देशों से 388 लोगों को न‍िकाला बाहर

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 03:05 PM (IST)

    एंबेसी ने एक ट्वीट में कहा क‍ि फ्रांस की ओर से अभि‍यान जारी है। बीती रात सेना के दो व‍िमानों ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर न‍िकाला है ज‍िनमें भारतीय भी शामि‍ल हैं। हालांक‍ि क‍ितने भारतीयों को बचाया गया है क‍ि ये नहीं बताया गया।

    Hero Image
    सूडान की राजधानी खार्तूम में हिंसा अब तक जारी है।

    नई द‍िल्‍ली, पीटीआई। फ्रांस ने सूडान में फंसे भारत सह‍ित 27 अन्‍य देशों के नागर‍ियों को न‍िकाला है। नई द‍िल्‍ली स्‍थि‍त फ्रांस एंबेसी ने सोमवार को बताया क‍ि 28 देशों से 388 लोगों को सूडान से न‍िकाला गया है। इसमें भारत के लोग भी शामिल हैं। फ्रांस की ओर अभि‍यान जारी है। एंबेसी ने एक ट्वीट में कहा क‍ि फ्रांस की ओर से अभि‍यान जारी है। बीती रात सेना के दो व‍िमानों ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर न‍िकाला है, ज‍िनमें भारतीय भी शामि‍ल हैं। हालांक‍ि, क‍ितने भारतीयों को बचाया गया है क‍ि ये नहीं बताया गया। रविवार को सउदी अरब ने भी कहा था क‍ि उसने सूडान से 66 नागर‍िकों को बचाया है, ज‍िसमें भारत के कुछ लोग हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब ने तीन भारतीयों को निकाला

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नई दिल्ली में कहा कि सऊदी अरब ने तीन भारतीयों को निकाला, जो सऊदी विमान के चालक दल का हिस्सा थे और सूडान की राजधानी खार्तूम में फंस गए थे।

    सूडान में 11 द‍िनों से जारी है लड़ाई

    सूडान में पिछले 11 दिनों से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई जारी है। इस लड़ाई में अबतक करीब 400 लोग मारे गए हैं।

    भारत सरकार ने क्‍या कहा?

    भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में दो भारी-भरकम सैन्य परिवहन विमान और हिंसा प्रभावित सूडान में एक प्रमुख बंदरगाह पर एक नौसैनिक जहाज तैनात कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्तमान में पूरे सूडान में रह रहे 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है।