Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक: होटल में मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाश, आर्थिक तंगी के चलते की खुदकुशी!

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 10:32 AM (IST)

    मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। पुलिस को शवों के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने आर् ...और पढ़ें

    Hero Image
    कर्नाटक: होटल में मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाश

    बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक के मंगलुरु में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जान दी है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुसाइड नोट बरामद

    होटल में चार लाशें होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़ंकप मच गया। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की बात लिखी गई है।

    इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...