Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; चार जवानों की मौत

    सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था।

    By Jagran News Edited By: Manish Negi Updated: Thu, 05 Sep 2024 03:55 PM (IST)
    Hero Image
    सिक्किम में सड़क हादसे में चार जवानों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

    ड्रावर समेत चार की मौत

    मृतकों में मध्य प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं।