Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम में भूस्खलन से तबाही, चार की मौत और तीन लापता; सामने आया खौफनाक वीडियो

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:51 AM (IST)

    सिक्किम में कुदरत ने फिर कहर बरपाया है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को भूस्खलन हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दो घायल महिलाओं को बचाया जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।

    Hero Image
    सिक्किम में आधी रात भूस्खलन से तबाही। (फोटो- जेएनएन)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम में भूस्खलन की घटना में जहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुरुवार देर रात यह घटना पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अधीन अपर रंबी में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस तथा प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गेजिंग के पुलिस अधीक्षक छीरिंग शेरपा के अनुसार, भूस्खलन के समय तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

    खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एवं राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी के साथ मिलकर ह्यूम नदी पर अस्थायी रूप से पेड़ के लट्ठों का पुल बनाकर दो घायलमहिलाओं को प्रभावित क्षेत्र से निकाला।

    घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

    दोनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसपी शेरपा ने कहा की खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।