Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नर बहादुर भंडारी का निधन

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jul 2017 10:34 PM (IST)

    वह शिक्षक के पेशे से सक्रिय राजनीति में आए थे। वह 1979, 1984 व 1989 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिक्किम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नर बहादुर भंडारी का निधन

    जागरण संवाददाता, गंगटोक। सिक्किम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे 78 वर्षीय नर बहादुर भंडारी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

    वह काफी समय से रीढ़ की हड्डी में संक्रमण से पीडि़त थे। उनका जन्म पश्चिम सिक्किम में सोरेंग महकमा के मालबासे में हुआ था। वह शिक्षक के पेशे से सक्रिय राजनीति में आए थे। वह 1979, 1984 व 1989 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1984 में नर बहादुर भंडारी लोकसभा व विधानसभा का चुनाव साथ जीते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। वह सिक्किम संग्राम परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गंगटोक लाया जाएगा, जहां पारंपरिक तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार को उनके चर्च रोड स्थित आवास में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

    यह भी पढ़ें: आठ साल से लागू स्टे आर्डर के कारण बची नौकरी