Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा पर लगा नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो के तहत केस दर्ज; सीआईडी करेगी जांच

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:43 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव की घोषणा से ऐन एक दिन पहले कर्नाटक से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। येदियुरप्पा के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज कर ली है। कर्नाटक सरकार ने येदियुरप्पा मामले की जांच सीआईडी से कराने का फैसला लिया है।

    Hero Image
    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

    पीटीआई, बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव की घोषणा से ऐन एक दिन पहले कर्नाटक से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। येदियुरप्पा के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने येदियुरप्पा मामले की जांच सीआईडी से कराने का फैसला लिया है। इस पूरी घटना पर भाजपा संसदीय दल बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

    कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा नेता येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के तहत दर्ज मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है। विगत दो फरवरी को एक महिला ने 81 वर्षीय येदियुरप्पा पर आरोप लगाया गया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी का भाजपा नेता ने यौन उत्पीड़न किया है। सदाशिवनगर पुलिस के अनुसार पॉक्सो की धारा आठ और आईपीसी की धारा 354ए के तहत भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मां-बेटी ने कहा कि वो तकलीफ में हैं, मैंने पुलिस कमिश्नर दयानंद को फोन करके बात की और इन दोनों को उनके पास जाने को कहा। इस बीच में वो मेरे खिलाफ भी बोलने लगी, मुझे लगा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, मैंने ज्यादा बात नहीं की और कमिश्नर के पास जाने को कहा।"

    उन्होंने कहा, "अब मेरे खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई है। कानून के मुताबिक इसका सामना करूंगा। मैंने किसी की मदद की कोशिश की और मेरे साथ ऐसा हो गया। उसने कहा कि वो तकलीफ में है तो मैंने कुछ पैसे भी देकर भेजे। इसके बाद भी ऐसा मसला हो गया है, देखते हैं इसका सामना करेंगे।"

    50 लोगों पर ऐसी ही शिकायतें

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित लड़की की मां पहले भी बेंगलुरु के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार समेत 50 लोगों के खिलाफ ऐसी ही शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कुमार के खिलाफ पहले 29 जनवरी, 2021 और 21 सितंबर, 2022 को रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है और 18 जनवरी, 2022 को भाजपा नेता भास्कर राव पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप दर्ज कराया था।

    मामले में दो वीडियो सामने आए

    मामले में दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें से एक लड़की ने खुद बनाया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ येदियुरप्पा के घर गई है। लड़की की मां ने येदियुरप्पा को अप्पा जी कहते हुए बताया कि उनके गृहनगर शिमोगा से आई है। महिला बोली कि उसके पास कुछ करोड़ की संपत्ति है जो मुकदमे में फंसी है। वह उनकी मदद चाहती है।

    एक अन्य वीडियो में वही महिला घर में घुसते ही येदियुरप्पा के बगल में बैठी व उनका हाथ पकड़ा। इस वीडियो पर येदियुरप्पा ने कहा कि महिला उनसे मिलने की नाकाम कोशिश के बाद जब रो रही थी तो उसे घर में आने दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद मामला पलट दिया गया। मेरे ही खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

    राजनीतिक एंगल नहीं

    गृह मंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि कल रात लगभग 10 बजे एक महिला ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कुछ लोगों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। अगर पीड़ि महिला को सुरक्षा की जरूरत होगी तो दी जाएगी।