Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, पद्मजा वेणुगोपाल BJP में हुईं शामिल

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण (Former Kerala Chief Minister K Karunakaran) की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल (Padmaja Venugopal) आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हुईं हैं। इस एंट्री के बाद भाजपा आगामी चुनाव के लिए और मजबूत हो गई है। वहीं कांग्रेस के लिए इसे एक और झटका माना जा रहा है।

    By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 07 Mar 2024 06:18 PM (IST)
    Hero Image
    पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में हुईं शामिल (फोटो-@BJP4India)

    एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव होने के जैसे-जैसे समय पास आ रहे हैं। सभी पार्टियों में दल-बदल का खेल जारी है। बीजेपी जहां अपने आपको मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं, कांग्रेस को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। भाजपा अपने 'मिशन साउथ' पर पूरी तरह फोकस है। इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कई सालों से देश की सबसे पुरानी पार्टी में खुश नहीं थी और इसमें मजबूत नेतृत्व का अभाव था। पद्मजा के भाजपा में शामिल होने पर उनके भाई व कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने दुख जताते हुए कहा कि पद्मजा ने विश्वासघात किया है। हालांकि इससे भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा।

    नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ली पार्टी की सदस्यता

    नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस नेता पद्मजा ने केरल प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह विशेष तौर पर गत विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी से खुश नहीं थी। उन्होंने अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा के लिए कई बार शीर्ष नेताओं से संपर्क किया लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी में मजबूत नेतृत्व होना चाहिए लेकिन कांग्रेस में नहीं है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पद्मजा के फैसले को पार्टी के साथ धोखा और विश्वासघात करार दिया।

    यह भी पढ़ें- तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस को लगा झटका, हाई कोर्ट ने राज्यपाल कोटे के दो एमएलसी का नामांकन किया रद