Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Economy: '2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनना है तो करने होंगे निरंतर नवाचार', अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 03:00 AM (IST)

    भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि निरंतर नवाचार करते रहने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा अभी हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है भारत की आर्थिकी 35 ट्रिलियन डॉलर बनाना है।

    Hero Image
    अमिताभ कांत ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर कही बड़ी बात

     पीटीआई, मुंबई। भारत को अगर 2047 तक 35 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनना है तो तीन दशकों तक उसकी इकोनमी 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़नी चाहिए। भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि निरंतर नवाचार करते रहने की भी आवश्यकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमिताभ कांत ने इस बात पर दिया जोर

    यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अभी हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 में जब हम स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहें हों तब हमारी आर्थिकी 35 ट्रिलियन डॉलर हो। अगर ऐसा होता है तो उस समय भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अभी हम दुनिया में सबसे युवा देश हैं और हमारी औसत आयु 29 वर्ष है। जब हमारी आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब हमारी औसत आयु 33 वर्ष होगी और हम शेष विश्व को 31 प्रतिशत कुशल कार्यबल प्रदान करेंगे।