विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसी ने नया अनुरोध नहीं सौंपा: विदेश मंत्रालय

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Fri, 04 May 2018 07:11 AM (IST)

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही नीरव फरार हो गया। विदेश मंत्रालय ने 23 फरवरी को उसका पासपोर्ट रद कर दिया था।

नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसी ने नया अनुरोध नहीं सौंपा: विदेश मंत्रालय
नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसी ने नया अनुरोध नहीं सौंपा: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली (प्रेट्र)। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी भी जांच एजेंसी से उसे नया आग्रह नहीं मिला है। नीरव पीएनबी कर्ज घोटाला मामले में मुख्य आरोपी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'हमें एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई विशेष आग्रह नहीं मिला है।'

उनसे नीरव के न्यूयार्क में होने संबंधी खबरों और विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी होने के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में प्रवक्ता ने कहा, 'मैं अनुमानों में नहीं उलझ सकता। उसके कई देशों में होने की खबरें हैं। जहां तक विदेश मंत्रालय का संबंध है जब हमें हमारी एजेंसियों से और किसी खास देश से आग्रह मिलेगा तो हम सामने आएंगे।'

पांच अप्रैल को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा को बताया था कि विदेश मंत्रालय ने हांगकांग के अधिकारियों को नीरव की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए आग्रह सौंपा है। पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही नीरव फरार हो गया। विदेश मंत्रालय ने 23 फरवरी को उसका पासपोर्ट रद कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।