कश्मीर-हिमाचल से पंजाब तक बाढ़ का कहर, 100 से ज्यादा जिलों में आफत; लाखों लोग प्रभावित
देश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई राज्यों में हालात गंभीर हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है जिससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। पंजाब में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं 67000 एकड़ कृषि भूमि नष्ट हो गई है और स्कूलों को 7 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हालात खराब हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Heavy Rain And Flood Update: भारी बारिश और बाढ़ के कारण भारत के कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। देश के कई शहरों में जलजमाव, सड़कों पर पीनी भर गया है। जिसके कारण जन जीवन पूरी तरीके से प्रभावित है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसके कारण अब पानी आसपास के इलाकों में घुसने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पंजाब इस समय बाढ़ से बुरी तरीके से प्रभावित है। पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद खराब है।
पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात
पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के आपदा प्रदेश घोषित कर दिया है। पंजाब में अभी तक 30 से अधिक लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस बाढ़ ने 67,000 एकड़ कृषि भूमि को नष्ट किया कर दिया है। वहीं, 3 लाख एकड़ से अधिक जमीन अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है।
स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों का एलान कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक राज्य में सात सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
हिमाचल में कुदरत का कहर
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रही लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो चले हैं। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण बुधवार तक राज्य में विद्यालयों को बंद रखा गया। बता दें कि मंडी के सुंदरपुर में मंगलवार देर रात भूस्खलन हुआ। इस हादसे में कई लोगों की जान गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले समय में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।
हरियाणा में भारी बारिश से बिगड़े हालात
दिल्ली से सटे हरियाणा में भी बाढ़ के कारण हालात बेहद बिगड़ गए हैं। राज्य सरकार ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। वहीं, राज्य के यमुनानगर और अंबाला में बारिश और यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण लोगों में चिंता है। बारिश के कारण स्कूलों में गुरुवार तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। गुरुग्राम में पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण सड़कों पर भीषण जाम देखने को मिला था।
आईएमडी ने बारिश को लेकर किया अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश मेघालय, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, गोवा, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, सिक्किम और यूपी सहित अन्य कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने बाढ़ से प्रभावित राज्यों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।