Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम में बाढ़ से स्थिति काफी गंभीर, 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित; गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम से बात

    असम में भीषण बाढ़ और भूस्खलन का संकट जारी है। इस बीच कई नदियों का पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। इस वजह से राज्य के 30 जिलों में करीब 24.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस साल बाढ़ भूस्खलन और तूफान की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:00 PM (IST)
    Hero Image
    अमित शाह ने कहा कि लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

    पीटीआई, गुवाहाटी। असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से 30 जिलों के 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ से 52 लोग जान गवा चुके हैं जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने देर रात स्थिति की समीक्षा की

    शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ प्रभावित लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित डिब्रूगढ़ से लौटने के बाद शुक्रवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

    नेशनल पार्क में कई जानवरों की मौत

    एएनआई के अनुसार, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शुक्रवार तक कुल 92 जंगली जानवरों की डूबने या उपचार के दौरान मौत हो गई है, जबकि 95 अन्य जानवरों को बचाया गया है।इस बीच गुवाहाटी के ज्योतिनगर इलाके से गुरुवार शाम को लापता हुए बच्चे का अब भी तक पता नहीं चल सका है। वह कथित तौर पर अपने पिता के स्कूटर से फिसलकर खुले नाले में गिर गया था। बच्चे की तलाश जारी है। खुदाई करने वाली मशीन भी लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।