Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assam Floods: असम में बाढ़ से हाहाकार, पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की गई जान; 5,137 गांव में भरा पानी

    By Ashisha RajputEdited By:
    Updated: Sun, 19 Jun 2022 09:54 PM (IST)

    Assam Floods असम में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 62 से ज्यादा लोगों कि मौत हो चुकी है। बाढ़ से 33 जिलों के 42.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5137 गांव बाढ़ के पानी की चपेट में हैं।

    Hero Image
    मृतकों की संख्या 62 हुई , 31 लाख लोग प्रभावित

    गुवाहाटी, प्रेट्र। असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। रविवार को राज्य के कई और इलाके जलमग्न हो गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में औसतन 37.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 32 जिलों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। 31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 1.56 लाख ने राज्य भर में 514 राहत शिविरों में शरण ली है। अब तक 20,983 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस साल राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। इस बीच एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इस साल बाढ़ में तेंदुए समेत पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रोन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेगा आइआइटी गुवाहाटी

    आइआइटी गुवाहाटी ड्रोन का उपयोग करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने में असम सरकार की मदद करेगा। आइआइटी गुवाहाटी के डीन परमेश्वर अय्यर ने कहा, सरकार ने हमसे संपर्क किया है। हम प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का उपयोग करेंगे। आइआइटी गुवाहाटी ने इस ड्रोन को अपने स्टार्टअप उद्यम, ड्रोन टेक लैब में विकसित किया है।

    ब्रह्मपुत्र में नाव पलटने से चार लापताडिब्रूगढ़ जिले में रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलट जाने से चार लोग लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि इस नाव से नौ लोग सवार थे। नाव चाबुआ के पास रहमरिया में पलट गई। पांच लोगों ने तैरकर नदी को पार किया। चार अभी भी लापता हैं। वहीं त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। अधिकारी ने कहा कि रविवार सुबह से वर्षा रुकी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग द्वारा बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बीच कटखल नदी में एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका है। शव अभी बरामद नहीं हुआ है।