Telangana Car Accident: ड्राइवर की एक गलती और पांच लोगों ने गंवा दी जान, तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा
तेलंगाना में शनिवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। सभी मृतक नशे में थे। सभी लोग देर रात घर से निकलकर सुबह-सुबह ताजी ताड़ी पीने जा रहे थे। घायल व्यक्ति कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। बाकी पांच लोग कार से बाहर ही फंसे रह गए। इस घटना को लेकर एक मामला भी दर्ज किया गया है।

एएनआई, यदाद्रि-भुवनगिरी जिला। तेलंगाना में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर यदाद्री भुवनगिरी जिले में मौजूद एक झील में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया।
दुर्घटना के पीड़ितों की पहचान वामसी (23), दिग्नेश (21), हर्ष (21), बालू (19) और विनय (21) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान मणिकांत (21) के रूप में हुई है। सभी हैदराबाद के निवासी थे। वहीं, सभी मृतक नशे में थे। सभी लोग देर रात घर से निकलकर सुबह-सुबह ताजी ताड़ी पीने जा रहे थे।
पानी में डूबकर पांच लोगों की हुई मौत
पुलिस ने जानकारी दी कि घायल व्यक्ति कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। बाकी, पांच लोग कार से बाहर ही फंसे रह गए। इस घटना को लेकर एक मामला भी दर्ज किया गया है। कानून प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव को परिजनों को सौंप दी जाएगी।
खबर अपडेट की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।