विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीजन बाई पर बनेगी फिल्म, विद्या बालन निभाएंगी किरदार, अमिताभ निभाएंगे उनके नाना का किरदार

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Wed, 23 Dec 2020 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 08:06 PM (IST)

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर जल्द ही हिंदी फिल्म बनने वाली है। उनका किरदार बालीवुड अभिनेत्री ...और पढ़ें

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर जल्द ही हिंदी फिल्म
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर जल्द ही हिंदी फिल्म

 पराग मिश्रा, रायपुर। पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर जल्द ही हिंदी फिल्म बनने वाली है। उनका किरदार बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और उनके नाना का किरदार महानायक अमिताभ बच्चन निभाएंगे। इस सिलसिले में तीजन बाई से मुलाकात करने और छत्तीसगढ़ी भाषा सीखने के लिए विद्या बालन जल्द ही रायपुर आएंगी। तीजन बाई पंडवानी गायन के क्षेत्र में देश-विदेश में प्रसिद्ध हंै। फिल्म निर्माता कंपनी ने तीजन बाई के साथ औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उनकी सहमति ले ली है। अब सिर्फ इंतजार है फिल्म निर्माण का काम शुरू होने का। संभावना जताई जा रही है अगले साल फरवरी-मार्च से शूटिंग शुरू हो जाएगी। नाना से सुनती थीं 

महाभारत की कहानियां

तीजन बाई दुर्ग जिले के गनियारी (भिलाई) की निवासी हैं। उनके पिता का नाम हुनुकलाल परधा और नाना का नाम ब्रजलाल था। बचपन में वह अपने नाना से महाभारत की कहानियां सुनती थीं। पूरी कथा उन्हें कंठस्थ हो गई। तंबूरे के साथ गाये जाने वाले लोक गीत-नाट्य पंडवानी की वह पहली महिला गायिका बनीं। वह खड़े होकर गाये जाने वाली कापालिक शैली को अपनाती हैं। इस विधा ने उनकी ख्याति का तेजी से बढ़ाया। अभिनेता, निर्देशक व नाट्य लेखक हबीब तनवीर ने उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

विद्या को घर आने से तीजन ने किया मना 

पद्म विभूषण तीजन बाई ने कहा कि फिल्म निर्माता कंपनी से बातचीत हो गई है। पिछले दिनों ही उन्हें बताया गया था कि उनकी जीवनी के बारे में जानकारी लेने और छत्तीसगढ़ी सीखने अभिनेत्री विद्या बालन उनके पास आने वाली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरे घर बिल्कुल भी नहीं आएं। मैं बाहर ही किसी क्षेत्र में उनसे मुलाकात कर लूंगी। तीजन बाई को साल 2003 में पद्मभूषण और साल 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।