विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala NEET Controversy: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, कई जगह धरना-प्रदर्शन, एनटीए ने बनाई कमेटी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2022 11:25 AM (IST)

NEET परीक्षा के दौरान छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले में बवाल बढ़ने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ...और पढ़ें

छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाने का मामला तूल पकड़ रहा है (फाइल फोटो)
छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाने का मामला तूल पकड़ रहा है (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान छात्राओं के इनरवियर उतरवाने का तूल पकड़ते जा रहा है। केरल में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। कालेज में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक को इसे लेकर बयान जारी करना पड़ गया है। अब जानकारी सामने आई है कि जांच कर रहे लोगों को कथित तौर पर छात्राओं के इनरवियर में लगे मेटल के हुक से आपत्ति थी।

बवाल बढ़ने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित कर दी है। छात्राओं के इनरवियर उतरवाए जाने को लेकर अब तक पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि इस विवाद की शुरुआत एक 17 साल की छात्रा के शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। छात्रा का आरोप है कि रविवार को प्रवेश परीक्षा से पहले जांच के दौरान उसे इनर वियर हटाने के लिए कहा गया था।

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और केरल के अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। इस बारे में केरल की शिक्षा और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. आर बिंदू ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक पत्र लिखा है।

तलाशी लेने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

केरल के कोल्लम सेंटर में नीट परीक्षा से पहले तलाशी के दौरान जबरदस्ती कुछ छात्रों के अंतर्वस्त्र उतरवाने वाली पांच महिलाओं को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। केरल पुलिस के अनुसार इनमें से तीन महिलाएं एनटीए की ओर से नियुक्त एक एजेंसी की कर्मचारी हैं। जबकि दो अन्य महिलाएं कोल्लम के अयूर में स्थित निजी शिक्षण संस्थान (नीट परीक्षा केंद्र) की ही कर्मचारी हैं।

केरल पुलिस ने नीट परीक्षा में छात्रओं से अंतर्वस्त्र उतरवाने के मामले में आइपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी औपचारिक शिकायत एक 17 वर्षीय छात्र ने ही कराई है जिसने पहली बार इस परीक्षा में हिस्सा लिया।