Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शुरू होंगी OPD सेवाएं!

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:46 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डॉक्टरों के हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था। साथ ही सरकार को भी डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने 11 दिन बाद हड़ताल वापस ले ली है।

    Hero Image
    कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों ने ली हड़ताल वापस

    एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डॉक्टरों के हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। साथ ही सरकार को भी डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के मुख्य न्यायाधीश के सकारात्मक निर्देशों के बाद FAIMA ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम अंतरिम सुरक्षा और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों के लिए हमारी प्रार्थनाओं की स्वीकृति का स्वागत करते हैं।

     ड्यूटी पर वापस लौटे डॉक्टर

    दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), इंदिरा गांधी अस्पताल (आईजीएच) ने सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद 11 दिन की हड़ताल समाप्त कर दी। 12 अगस्त से डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन शुरू किया था, जिससे सभी अस्पताल में मरीजों परेशान थे, ओपीडी की सुविधा बंद कर दी गई थी। अब सभी डॉक्टर्स हड़ताल खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं।

    'डॉक्टर के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई'

    सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जायेगी।

    यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Case: 'फास्ट ट्रैक कोर्ट बनें, 15 दिन में सुनवाई हो' सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र