विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest Photos: किसान आंदोलन का पहला दिन... कहीं आंसू गैस तो कहीं बंट रहा लंगर, जाम के झाम में फंसी रही दिल्ली

Published: Wed, 14 Feb 2024 01:51 AM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:09 AM (IST)

Farmers Protest Photos पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेट्स तोड़कर जब दिल्ली में घुसने का प्रयास किया ...और पढ़ें

Farmers Protest Photos: किसान आंदोलन का पहला दिन कैसा रहा, तस्वीरों में देखिए (Photo Jagran)
Farmers Protest Photos: किसान आंदोलन का पहला दिन कैसा रहा, तस्वीरों में देखिए (Photo Jagran)

Farmers Protest Photos: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी और कर्जमाफी को लेकर मंगलवार को किसान आंदोलन का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेट्स तोड़कर जब दिल्ली में घुसने का प्रयास किया तो सुरक्षा बालों ने ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में धारा 144 लगा दी गई और राष्ट्रीय राजधानी के सभी बॉडर्स को सील कर दिया गया। तस्वीरों के माध्यम से जानिए कैसा रहा किसान आंदोलन का पहला दिन...

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का एलान कर चुके किसान आखिर नहीं माने और उन्होंने मंगलवार को किसान आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।

मंगलवार को करीब आठ घंटे तक शंभू बॉर्डर पर हुई हड़प के बाद शाम सात बजे किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा की है। पुलिस और किसानों के बीच आठ घंटे तक टकराव चलता रहा।

दोपहर को जब हजारों की संख्या में किसान हरियाणा की सीमाओं पर पहुंचे तो पुलिस ने ड्रोन और गन के जरिये आंसू गैस के गोले दागकर हरियाणा में घुसने से रोक दिया।

संगरूर स्थित खनौरी बार्डर पर करीब 1500 ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गोले चलाकर किसानों को पीछे किया।

शंभू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान करीब छह महीने का राशन और डीजल साथ लाए हैं। हर ट्रैक्टर के साथ दो-दो ट्रॉलियां भी हैं। इन ट्रॉलियों में सिलेंडर, राशन, लकड़ी और अन्य सामान हैं।

नई दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसान शंभू, भारत में पंजाब-हरियाणा सीमा के पास भोजन वितरित किया।

किसान सभी कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग करते हुए भारतीय राजधानी की ओर मार्च कर रहे हैं।

शाम 7:50 बजे डीएमई - दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर जाम लगा है। मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन पर यातायात सामान्य है। एनएच नौ दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर जाम लगा है। मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही।

टीकरी बार्डर को कुछ देर के लिए बंद किया गया था। अब फिर से वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। सिंघु बार्डर सील होने के बाद हाईवे पर क्रिकेट खेलते आसपास के दुकानदार।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग भी पहुचें राजपुरा के सिविल अस्पताल घायल किसानो का हाल-चाल पूछने। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे किसान भाइयों का शंभू बोर्डर पर खून बहाया गया, इतना बुरा हाल तो पाकिस्तान बोर्डर पर भी नहीं होता।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) की अगुवाई में पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला (खनौरी बार्डर) पर 1500 के करीब ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे किसानों व हरियाणा पुलिस बल के बीच जबरदस्त झड़प हुई।