यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूरा सचः अक्षय कुमार ने नहीं थामा बीजेपी का दामन
हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज में डाला तो पता चला कि ये फोटो अगस्त 2017 की है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। आजकल सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इतने बड़े अभिनेता के बारे में खबर होने के कारण जागरण ने इसकी हकीकत जानने का फैसला किया।

जागरण की पड़ताल
हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज में डाला तो पता चला कि ये फोटो अगस्त 2017 की है। इस फोटो को 4 अगस्त 2017 को यूपी की राजधानी लखनऊ में लिया गया था। दोनों अभिनेता ‘टायलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म का प्रचार कर रहे थे।
अक्षय कुमार ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है। हालांकि, अभिनेता ने राजनीति में उतरने के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इस बात की तस्दीक के लिए हमने अक्षय कुमार के करीबियों से इस बारे में जानने की कोशिश की। जागरण ने अभिनेता के पीआर एजेंट से बात की। जिसमें पता चला कि इस खबर में कोई आधार नहीं है और ये पूरी तरह झूठी है।
जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत सामने लाता रहेगा।
पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।