इसरो प्रमुख से लेकर इटली की PM मेलोनी तक... प्रधानमंत्री मोदी की इन तस्वीरों में देखिये हिंदुस्तान की आत्मीय झलकियां
साल 2023 को अलविदा कहकर देश नई उमंग के साथ 2024 में कदम रख रहा है। तमाम देशवासी नए साल का जमकर जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के कुछ यादगार पलों को साझा करेंगे जिसमें चंद्रयान-3 की उपलब्धियां सहित प्रधानमंत्री मोदी की इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात शामिल हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 को अलविदा कहकर देश नई उमंग के साथ 2024 में कदम रख रहा है। तमाम देशवासी नए साल का जमकर जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के कुछ यादगार पलों को साझा करेंगे जिसमें चंद्रयान-3 की उपलब्धियां सहित प्रधानमंत्री मोदी की इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात शामिल हैं।
PM मोदी के यादगार पल
भारत ने साल 2023 में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग कर इतिहास रचा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया। इस उपलब्धि के बाद पीएम मोदी ने इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को गले से लगा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इरोड में भाजपा के एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली। उन्होंने एक्स पर दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ की तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि पार्टी कार्यकर्ता बतौर बूथ अध्यक्ष भाजपा के लिए काम करते हैं।
पीएम मोदी ने वंदे भारत में सवार युवाओं के साथ बातचीत की।
पीएम मोदी अपने आधिकारिक आवास, सात लोक कल्याण मार्ग पर गायों को पुचकारते हुए
प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ के गुंजी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लिया।
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पहाड़ी कुत्ते को खाना खिलाया।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की छड़ी उठाने में मदद की। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की थी।
कर्नाटक के कोलार में पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान तमाम पार्टी कार्यकर्ता बड़ी ही संजीदगी के साथ पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।
पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ पान का स्वाद लिया।
नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सर्वप्रथम लोकतंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम किया। इसके अलावा तस्वीर में पीएम मोदी सेंगोल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित पकरिया गांव में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से बात की। तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी बच्चों को फुटबॉल देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर मीरा मांझी के आवास पहुंचे और चाय की चुस्की ली।
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' में दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'यशोभूमि' को राष्ट्र को समर्पित किया। 'यशोभूमि' स्थिरता के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फाइटर जेट तेजस में उड़ान भरी। इसके बाद उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कहा था कि इस उड़ान से मेरा अंदर देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा और बढ़ गया है।
फ्रांस में बैस्टिल डे-2023 समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।इस समारोह में वायुसेना के विमान सहित भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी शामिल हुई थीं।
विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को मात दी थी। इस मुकाबले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित पूरी टीम से मुलाकात की।
गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी के रोबोटिक गैलरी में रोबोट ने पीएम मोदी को चाय परोसा।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी को भी इन पवित्र स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता के लिए अवश्य जाना चाहिए।
राजस्थान के बीकानेर में बारिश के बीच प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के साथ साइकिल चालक आगे बढ़ते हुए।
पीएम मोदी ने मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर रोटी बनाई।
पीएम मोदी ने दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन से इतर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।