Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi: 'हर बार विदेश में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधी', अमेरिका यात्रा पर बोले केंद्रीय मंत्री

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 28 May 2023 07:50 AM (IST)

    राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वायनाड के पूर्व सांसद साल में 60 बार विदेश जाते हैं और जिस भी देश का दौरा करते हैं उस दौरे में देश को बदनाम करते हैं।

    Hero Image
    हर बार विदेश में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, एजेंसी। राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वायनाड के पूर्व सांसद साल में 60 बार विदेश जाते हैं और जिस भी देश का दौरा करते हैं, उस दौरे में देश को 'बदनाम' करते हैं। राहुल गांधी इस महीने के अंत में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि केवल राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र से समस्या है।

    राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "ज्यादातर मामलों में, मैं राहुल गांधी पर टिप्पणी नहीं करता क्योंकि मैं यह नहीं समझ सकता कि वह जो कहते हैं वह क्यों कहते हैं। जब पीएम मोदी विदेश यात्रा करते हैं, तो वे भारत की उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं और इसके लिए सम्मान अर्जित करते हैं। हर यात्रा में वे आंसू बहाते हैं। वह जहां भी जाते हैं भारत और इसकी संस्थाएं, ईवीएम, न्याय प्रणाली, मीडिया और बाकी सभी चीजों के बारे में शिकायत करते हैं।"

    अमेरिका के 10 दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना 

    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब तय कार्यक्रम के मुताबिक 31 मई की बजाय 28 मई को अमेरिका की अपनी 10 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। राहुल गांधी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और 29-30 मई को भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे।

    वह पहले 31 मई से शुरू होने वाली यूएसए की 10 दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे।