Top News: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, RBI ने बढ़ाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान; पढ़ें प्रमुख खबरें
बजट सत्र के अंतिम दिन विपक्ष ने सरकार को अदाणी मामले में घेरा। विपक्षी हंगामों के बीच लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में गुरुवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।
बजट सत्र के अंतिम दिन, विपक्ष ने सरकार को अदाणी मामले में घेरा। संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने पर विपक्ष जोर देता रहा। जैसे ही विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लहराकर नारे लगाए, लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताया था और कांग्रेस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।
इधर, देश में कोरोना वायरस की स्पीड तेजी के साथ बढ़ रही है। बीते दो दिनों में ही कोरोना के नए मामलों में करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 2300 से ज्यादा केस बढ़े हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है।
अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर
1. लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
बजट सत्र के अंतिम दिन, विपक्ष ने सरकार को अदाणी मामले में घेरा। संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने पर विपक्ष जोर देता रहा। जैसे ही विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लहराकर नारे लगाए, लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने गुरुवार को संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकाला। डीएमके, समाजवादी पार्टी, राजद, राकांपा और वामपंथी जैसे समान विचारधारा वाले दलों ने मार्च में हिस्सा लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल एंटनी को आज भाजपा मुख्यालय में केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन लेकर पहुंचे। बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक
देश में कोरोना वायरस की स्पीड तेजी के साथ बढ़ रही है। बीते दो दिनों में ही कोरोना के नए मामलों में करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 2300 से ज्यादा केस बढ़े हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बैठक बुलाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. आरबीआई ने बढ़ाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नई मौद्रिक नीति की घोषणा करने के साथ ही इसने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है। संशोधित वृद्धि दर को अब 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.4 प्रतिशत था। यह घोषणा वित्त वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति का अनावरण करते हुए किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. कनाडा के हिंदू मंदिर में फिर हुई तोड़फोड़
कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। ओंटारियों प्रांत के विंडसर शहर में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और नफरत भरे नारे लिखे गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना के मद्देनजर दो संदिग्धों की तलाश है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।