Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को दिलाए 6 संकल्प, बंधवाई राखी; 700 जगहों से वर्चुअली जुड़ी थी महिलाएं

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखी बांधी और उन्हें 6 संकल्प दिलवाए। दीदियों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने हर महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने सभी को लखपति बनाने बच्चों को स्कूल भेजने पोषणयुक्त आहार सुनिश्चित करने और नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

    Hero Image
    शिवराज सिंह चौहान ने दीदियों को दिलाए 6 संकल्प (फोटो सोर्स- पीआईबी)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखी बांधी और देशभर की दीदियों को संबोधित करते हुए उन्हें 6 महत्वपूर्ण संकल्प दिलवाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीदियों को दिलाए छह संकल्प

    • पहला संकल्प- दीदियां स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगी, स्वदेश उत्पाद बनाएंगी व स्वदेशी उत्पाद खरीदेंगी।
    • दूसरा संकल्प- दीदियां गांव में यदि अभी भी कोई महिला स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ पाई हैं, तो उन्हें समूह में जोड़ेंगी।
    • तीसरा संकल्प- सभी महिलाएं और बेहतर प्रदर्शन करें ताकि सभी दीदियां लखपति बन सकें।
    • चौथा संकल्प- गांव में हर बच्चा स्कूल जाएं, इस दिशा में दीदियां काम करेंगी।
    • पांचवां संकल्प- गांव के हर बच्चे को पोषणयुक्त आहार मिलें, कोई बच्चा कुपोषित ना रहे।
    • छठा संकल्प- नशा मुक्ति के लिए गांव-गांव में जाकर अभियान चलाएंगी।

    'महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार कर रही काम'

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री का महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण के अगुवा रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत महिला भागीदारी के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका लाभ देशभर की महिलाओं को मिल रहा है। पीएम मोदी के विजन से ही 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की शुरुआत हुई।

    उन्होंने कहा कि मातृत्व लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना को बढ़ावा दिया गया है। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क कम करने के प्रावधान ने भी महिला की स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण में भी संयुक्त रूप से महिला के नाम का प्रावधान किया गया है ताकि महिलाओं की सुदृढ़ भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

    दीदियों की प्रशंसा की

    केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीदियां अपने हुनर से बदलाव की नई कहानियां लिख रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक आंदोलन के रूप में उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।

    इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे एवं देशभर से 700 से ज्यादा स्थानों से दीदियों ने वर्चुअल माध्यम से भागीदारी की।

    MP News: स्कूल में पढ़ाया जा रहा था ‘क से काबा’, ‘म से मस्जिद’, भड़के परिजन और हिंदू संगठन