विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2024: चुनाव आयोग से पीएम मोदी की रैली में बच्चों के शामिल होने की शिकायत, DMK ने कार्रवाई की मांग की

Published: Wed, 20 Mar 2024 04:00 AM (IST)

द्रमुक ने मंगलवार को पीएम मोदी के रोड शो में स्कूल बच्चों के शामिल होने की शिकायत चुनाव आयोग से ...और पढ़ें

चुनाव आयोग से पीएम मोदी की रैली में बच्चों के शामिल होने की शिकायत। (फोटो, एक्स)
चुनाव आयोग से पीएम मोदी की रैली में बच्चों के शामिल होने की शिकायत। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. राजनीति के लिए बच्चों के इस्तेमाल पर भाजपा पर कार्रवाई हो
  2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीटीआई, चेन्नई। द्रमुक ने मंगलवार को पीएम मोदी के रोड शो में स्कूल बच्चों के शामिल होने की शिकायत चुनाव आयोग से की। इसके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर नफरती भाषण देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर क्रांति कुमारपति ने कहा कि प्रशासन मोदी के रोड शो के दौरान स्कूली बच्चों के शामिल होने की घटना की जांच कर रहा है। कलेक्टर ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी और श्रम विभाग के संयुक्त आयुक्त से भी रिपोर्ट मांगी गई है और कहा कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

राजनीति के लिए बच्चों के इस्तेमाल पर भाजपा पर कार्रवाई हो

चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू को सौंपी गई एक याचिका में द्रमुक के सचिव आरएस भारती ने कहा कि राजनीतिक अभियान के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं, भारती ने चुनाव आयोग से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक टीवी चैनल में सीतारमण ने द्रमुक नेताओं की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: कांग्रेस ने किया केरल में मतदान की तारीख बदलने का आग्रह, चुनाव आयोग को बताई ये वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।