विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: ईडी ने कांग्रेस के केरल प्रमुख और आईजीपी को भेजा नोटिस, फर्जी एंटीक डीलिंग में शामिल होने का है आरोप

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 13 Aug 2023 12:37 PM (IST)

Kerala News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन और केरल पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जी. ...और पढ़ें

ईडी ने कांग्रेस के केरल प्रमुख और आईजीपी को भेजा नोटिस (फाइल फोटो)
ईडी ने कांग्रेस के केरल प्रमुख और आईजीपी को भेजा नोटिस (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन और केरल पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जी. लक्ष्मण को नोटिस भेजा है।

केपीसीसी अध्यक्ष को 18 अगस्त को कोच्चि में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में प्रमुख जांच एजेंसी के सामने पेश होना होगा। केरल पुलिस के महानिरीक्षक जी. लक्ष्मण को भी इसी मामले में सोमवार, 14 अगस्त को ईडी अधिकारियों के सामने पेश होना होगा। यह नोटिस मोन्सन मावुंकल के साथ उनके कथित परिचित से संबंधित है, जिन्हें नकली प्राचीन वस्तुओं के सौदे के लिए गिरफ्तार किया गया था। मोनसन इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।