विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: सीएम के OSD के ठिकानों पर ईडी का छापा, बघेल का तंज- मेरे जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा के लिए धन्यवाद

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 23 Aug 2023 11:32 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तलाशी ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी के ठिकानों पर ईडी का छापा (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी के ठिकानों पर ईडी का छापा (फाइल फोटो)

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तलाशी ली है। ईडी के इस कदम को साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

सीएम का गृह मंत्री पर निशाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ओएसडी के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। सीएम ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।"