अंडमान द्वीप में 5.1 तीव्रता वाला भूकंप, नुकसान की सूचना नहीं
अंडमान द्वीप में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई।
By Monika minalEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2016 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 12:59 PM (IST)
नई दिल्ली (एएनआई)। अंडमान द्वीप में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किमी मापी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई और न ही अभी तक सुनामी अलर्ट की घोषणा की गई है।
गत मई माह में इसी तरह का झटका यहां आया था। रिक्टर स्कूल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें