Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake: अंडमान और निकोबार में भूकंप के जोरदार झटके, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 08:24 AM (IST)

    भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। एनसीएस ने बताया की भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था। इससे पहले 9 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी के दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

    Hero Image
    Earthquake: अंडमान और निकोबार में भूकंप के जोरदार झटके, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

    अंडमान और निकोबार, एजेंसी। भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार बीती रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि द्वीप पर भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था। इससे पहले, 9 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी के दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप कैंपबेल खाड़ी में शाम 7:39 बजे आया, जिसकी गहराई 70 किलोमीटर थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल का तीसरा झटका

    इन द्वीपों पर अब तक इस साल तीन भूकंप के झटके आ चुके है। इससे पहले मार्च में निकोबार क्षेत्र में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। वहीं पिछले साल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटों के दौरान 3.8 तीव्रता से लेकर 5 तीव्रता तक के 22 भूकंप आए थे।