Earthquake in Andaman Sea: अंडमान सागर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.6 तीव्रता
बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 56 मिनट अंडमान सागर में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने दी है। मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 187 किमी दक्षिणी पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
नई दिल्ली, एएनआइ। बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 56 मिनट पर अंडमान सागर में 4.6 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने दी है। बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
Earthquake of Magnitude:4.6, Occurred on 06-07-2022, 05:56:18 IST, Lat: 10.67 & Long: 94.18, Depth: 10 Km ,Location: Andaman Sea, India for more information download the BhooKamp App https://t.co/0ymmFAOG8K@ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/K3YO7FGRQe
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 6, 2022
इससे पहले मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 187 किमी दक्षिणी पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी। बता दें कि अंडमान सागर में सोमवार से लेकर मंगलवार के बीच 24 घंटों में 20 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जो रिक्टर के पैमाने पर 3.8 से 5.0 तक रहा।
Earthquake of Magnitude:4.5, Occurred on 05-07-2022, 01:07:05 IST, Lat: 9.80 & Long: 94.19, Depth: 38 Km ,Location: 258km SE of Portblair, Andaman and Nicobar island, India for more information download the BhooKamp App https://t.co/ktj6LTrmEg pic.twitter.com/anUkrQ3wxL— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 4, 2022
अकेले मंगलवार के दिन 11 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए।