Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Earthquake: अंडमान निकोबार में 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती, जानें कितनी रही भूकंप की तीव्रता

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 08:59 AM (IST)

    Earthquake Hits Andaman and Nicobar Islands अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। इसके पहले दो सितंबर को आए भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

    Hero Image
    Earthquake Hits Andaman and Nicobar Islands: अंडमान निकोबार में 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, एजेंसी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar islands) में शनिवार तड़के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 रही।  नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी यानी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप की गहराई 70 किमी थी। यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर से 106 किमी ENE पर आया। भूकंप 6 बजकर 59 मिनट 58 सेकेंड पर आया था।

    बता दें, इससे पहले, दो सितंबर को 12 बजकर 43 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।

    भूकंप की गहराई 10 किमी थी। भूकंप का केंद्र डिगलीपुर से 108 किमी NNE पर था। हालांकि, अधिकारियों द्वारा अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।

    बता दें, दो सितंबर को अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी।।। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 123 किमी WSW था। इसकी गहराई 120 किमी थी। भूकंप रात 10 बजकर 50 मिनट पर आया।

    इसके अलावा, काबुल में 4.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 120 किमी थी। इसका केंद्र काबुल से 156 किमी दूर उत्तर में था।