आसनसोल में दुर्गा प्रतिमा का सिर चोरी होने से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आसनसोल में प्रसिद्ध मूर्तिकार बापी पाल के कारखाने से दुर्गा ठाकुर प्रतिमा का चेहरा चोरी हो गया। शनिवार को मूर्ति की डिलीवरी होनी थी। इस घटना से मूर्तिकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। चोरी का आरोप मोहिशिला के एक युवक पर लगा जिसके कार्यस्थल से दुर्गा मुंडू बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आसनसोल के मोहिशिला तीन नंबर कालोनी के कुमार टोली इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध मूर्तिकार बापी पाल के कारखाने से नवनिर्मित दुर्गा ठाकुर प्रतिमा का मुंडू (चेहरा) चोरी हो गया। यह मूर्ति शनिवार को डिलीवरी के लिए तैयार की गई थी। घटना के बाद कुमार टोली इलाके में मूर्तिकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दुर्गापूजा के पहले इस तरह की चोरी से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
इस चोरी के आरोप में मोहिशिला के ही एक अन्य कारखाने में काम करने वाले एक युवक पर शक जताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और आरोपित युवक के कार्यस्थल पर पहुंचकर दुर्गा मुंडू को बरामद कर लिया। आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर पोल से बांध दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मूर्तिकार बापी पाल ने बनाई थी मां दुर्गा की प्रतिमा
मौके पर पहुंची आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया और थाना ले गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मूर्तिकार बापी पाल ने कहा इस बार मां दुर्गा का चेहरा बहुत सुंदर बनाया था। देशभर के लोगों से तारीफ मिल रही थी। इसे शनिवार को डिलीवर करना था। अब यह नुकसान कैसे पूरा होगा, समझ नहीं आ रहा।
आरोपित युवक जिस हरी रंजन पाल के कारखाने में काम करता था, उन्होंने कहा गुरुवार को ही वह यहां से वेतन लेकर गया था। उसके बाद क्या हुआ, हमें कोई जानकारी नहीं। कोई आदमी आया था और उसे ले गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।