विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका से तस्करी करने वाले ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

By Ashisha RajputEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 11:24 PM (IST)

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा खुफिया जानकारी मिली थी कि अमेरिका से आने वाले कूरियर पैकेज में ड्रग्स छिपाकर लाया ...और पढ़ें

अमेरिका से आने वाले कूरियर पैकेज में ड्रग्स छिपाकर लाया जा रहा है। फोटो-एएनआइ)
अमेरिका से आने वाले कूरियर पैकेज में ड्रग्स छिपाकर लाया जा रहा है। फोटो-एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को अमेरिका से तस्करी करने वाले एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। सीमा शुल्क विभाग ने ड्रग्स के व्यापार में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर सीमा शुल्क अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने कहा कि तस्करी में शामिल चौथे आरोपित को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, खुफिया जानकारी मिली थी कि अमेरिका से आने वाले कूरियर पैकेज में ड्रग्स छिपाकर लाया जा रहा है। इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल पर एयरपोर्ट स्पेशल कार्गो कमिश्नरेट के अधिकारियों ने पैनी निगाह रखी। पैकेज की जांच कर कैलिफोर्निया से लाए जा रहे 910 ग्राम ड्रग्स (मारिजुआना) को जब्त कर लिया। इसे एक एयर प्यूरीफायर में छिपाकर लाया जा रहा था। पहले पैकेज की जांच के बाद डाटा एनालिटिक्स की मदद से मुंबई में हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर सीमा शुल्क विभाग ने 22 से 25 अप्रैल तक उत्तरी अमेरिका से आने वाले तीन और पार्सल की जांच की।

इस दौरान 27.478 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक्स मारिजुआना बरामद किया गया। इसे विभिन्न घरेलू सामानों में छिपाकर रखा गया था। इन गिरफ्तारियों और बरामदगी का विवरण गुप्त रखा गया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने आटो-रिक्शा चालकों और डिलीवरी मैन के रूप में निगरानी रखी।

पुलिस की मदद से समान आकार और रूप के डमी पार्सल की डिलीवरी की प्रक्रिया भी शुरू की गई ताकि वास्तविक प्राप्तकर्ता अपनी भागीदारी से इन्कार न कर सके। अधिकारियों द्वारा लक्षित पतों की निरंतर गुप्त निगरानी की गई ताकि आपरेशन को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया जा सके। डमी डिलीवरी के दौरान एक मामले में पाया गया कि पार्सल प्राप्त करने वाला व्यक्ति इसे दूसरे पते पर भेज रहा था। जहां रह रहे व्यक्ति ने पैकेज लेने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को बुलाया। पैकेज लेने आया तीसरा शख्स आपरेशन का मास्टरमाइंड निकला। उसके आवास पर तलाशी के दौरान 20 किलोग्राम गांजा और कुछ अन्य मादक पदार्थ जिनका परीक्षण किया जा रहा है, बरामद किया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।