Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Drone Attack: भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक के बाद Indian Navy सतर्क, अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    विशेषज्ञ दल ने एमवी केम प्लूटो का व्यापक निरीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे के विश्लेषण से ड्रोन हमले की ओर इशारा मिलता है और सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे के फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज के कार्गो को दूसरे जहाज में स्थानांतरित करने की योजना है।

    Hero Image
    एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत (Image: ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तीन युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। भारतीय नौसेना ने बताया कि युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ, आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता सहित कई गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात किये गए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय तरक्षक बल ने वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है। नौसेना ने क्षेत्र में संदिग्ध जहाजों या गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मध्य अरब सागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। वहीं, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आइसीजीएस विक्रम की निगरानी में व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो सोमवार की दोपहर तीन बजे मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा। जिस पर हाल ही में हमला किया गया था।

    चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक पोत पर शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान की थी।

    ईओडी विशेषज्ञ दल ने एमवी केम प्लूटो का व्यापक निरीक्षण किया

    ईओडी विशेषज्ञ दल ने एमवी केम प्लूटो का व्यापक निरीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे के विश्लेषण से ड्रोन हमले की ओर इशारा मिलता है और सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे के फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज के कार्गो को दूसरे जहाज में स्थानांतरित करने की योजना है। तटरक्षक बल, नौसेना, खुफिया एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ेंः Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस ने 290 बलूच प्रदर्शनकारियों को किया रिहा, सरकार को मिला था तीन दिन का अल्टीमेटम, जानें