विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनर परिवार 500 लोगों को करवा चुके हैं नेत्रदान

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 09:33 AM (IST)

109 बार रक्तदान करने वाले संजीव पिंका 12 बार राज्य स्तर पर हो चुके हैं सम्मानित, पत्नी हेमा ने 30 बार किया है रक्तदान...

डोनर परिवार 500 लोगों को करवा चुके हैं नेत्रदान
डोनर परिवार 500 लोगों को करवा चुके हैं नेत्रदान

मानसा (नानक सिंह खुरमी)। शहर में एक ऐसा परिवार है, जिसके तीन सदस्य हैं और तीनों ही समाजसेवी कार्यों से मानवता की सेवा कर रहे हैं। रक्तदान में दंपती नंबर वन है। लोग इन्हें डोनर परिवार के नाम जानते हैं। पति 12 बार स्टेट अवार्ड से नवाजे गए हैं, जबकि पत्नी तीन बार राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। रिटायरमेंट के बाद भी साइकिल से घूमते हैं और देहदान, रक्तदान व नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस डोनर परिवार के मुखिया संजीव कुमार पिंका हैं। बीकॉम तकशिक्षा हासिल करने के बाद एनएनएस विभाग में काम कर अपने समाजसेवी कार्यों की शुरुआत की। उनकी पत्नी हेमा गुप्ता ने 30 बार एवं उनके बेटे रिश्वर सिंगला जो अभी छात्र है, ने चार बार रक्तदान किया है।

पांच सौ लोगों के नेत्रदान करवा चुके हैं संजीव : संजीव पिंका को 109 बार रक्तदान कर जिले में पहले सबसे अधिक बार रक्तदान करने का मान हासिल है। वह रक्तदान के साथ साथ लोगों को नेत्रदान, देहदान व साइकिल चला कर सेहत बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह अब तक पांच सौ लोगों के नेत्रदान करवा चुके हैं। पंजाब ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों (हरियाणा व राजस्थान) के दृष्टिहीन लोगों को नेत्र लगवा कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। साथ ही, देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 20 से अधिक लोगों को देहदान करवा चुके हैं। वह राज्यपाल द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हो चुके हैं। उनकी पत्नी हेमा गुप्ता शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदीअध्यापिका हैं। वह अब तक 30 बार रक्तदान कर जिले में सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाली पहली महिला बनी हैं।

यह भी पढ़ें : गुलाब की खेता से रोका पलायन, विदेशों में कर रहे निर्यात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।